ठाकुरद्वारा। डिलारी ब्लाक के गांव महदूद कल्मी के प्राथमिक विद्यालय में जलभराव के विरोध में बच्चों ने गुरूवार को प्रदर्शन किया। बारिश से गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है। जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। यह गांव डिलारी ब्लाक और तहसील कांठ क्षेत्र में आता है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने इस संबध में कई बार विभाग के अधिकारियों और ग्राम प्रधान को अवगत कराया। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। विद्यालय भवन गहराई में स्थित है। जिससे यहां मिटटी का भराव होने पर ही जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है। स्कूल के बच्चों ने जलभराव से हो रही परेशानी को दूर करने की मांग को लेकर गुरूवार को विद्यालय में प्रदर्शन किया।