फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामप्रकाश आर्य ने संभल लोस से भाजपा का टिकट मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश आर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मांग पत्र भेजकर संभल लोकसभा-7 से भाजपा का प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है। मांग पत्र में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया कि वह सन् 1981 से भाजपा का कार्यकर्ता हूं और भाजपा के विभिन्न पदों पर रहकर समाज और पार्टी की सेवा करता रहा है। अब तक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यरत रहा। ओबीसी मोर्चा में अच्छी छवि, निर्भीक और अच्छे वक्ता के रूप में रही है। आगे कहा कि संभल लोकसभा क्षेत्र में अस्सी प्रतिशत हिन्दू ओबीसी वर्ग के लोग निवास करते है वह उत्तर प्रदेश में भुर्जी समाज का अकेला व्यक्ति है। भुर्जी समाज की जनसंख्या उत्तर प्रदेश में दो प्रतिशत है। हमेशा हिन्दुत्ववादी रहा हूं और सन् 1981 से देश-प्रदेश के आन्दोलन जैसे रामजन्म भूमि या कई अन्य सत्याग्रह आदि में पूर्ण भागीदारी रही है। जेल भरो आन्दोलन और रामजन्म भूमि आंदोलन में कई बार जेल में रहा और मुकदमे भी चल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें