बिलारी। हिंदू जागरण मंच बिलारी की बैठक में संगठन विस्तार योजना के तहत कई कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। नगर में ईदगाह रोड स्थित नरेश यादव के आवास पर बुधवार की शाम हिंदू जागरण मंच की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल और संचालन मंच के बिलारी थाना संयोजक डा. सुदीप कुमार ने किया। बैठक में संगठन से जिम्मेदार लोगों को जोड़कर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में नरेश यादव को थाना सह संयोजक बिलारी, प्रेमशंकर यादव को थाना महामंत्री बिलारी, सत्येंद्र चौधरी को थाना मंत्री और रजनीश गर्ग को कोषाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच बिलारी बनाया गया। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर ने संगठन का विस्तार करने और संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की बात कही। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी में वीपी मौर्य को थाना संयोजक बिलारी व दलवीर सिंह यादव को थाना सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।