फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगलिया ग्वारखेड़ा सम्पर्क मार्ग पर भरा पानी, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सोमवार की सुबह बिलारी क्षेत्र में हुई पहली बारिश में ही नगलिया जट से ग्वारखेड़ा को जाने वाले मुख्य सड़क संपर्क मार्ग पर जलभराव हो गया। इस सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे होने से सड़क पर आने वाले पानी को खेतों में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। ऐसी स्थिति में बारिश का पूरा पानी दिन भर सड़क पर जमा रहा। सड़क पर जलभराव से नगलिया जट से ग्वारखेड़ा होकर आगे वाले ग्रामों को जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। उधर सड़क किनारे कूड़ा पड़ा होने से कूड़ा भी बहकर सड़क पर आकर पानी और गंदा हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी लोक निर्माण विभाग को इस आशय की शिकायत की जा चुकी है लेकिन नीची और टूट रही सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया है। पहली बारिश में ही जरगांव रोड स्थित सतारन की पुलिया पर कीचड़ पसरने से कई दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें