मुरादाबाद। जिले में एमबीबीएस छात्र समेत आठ और संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में निर्यातक की पत्नी और सीएमओ कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है। वहीं चंद्रनगर निवासी संक्रमित बुजुर्ग को परिजनों ने दिल्ली में कराया है।
निजी विश्वविद्यालय में एबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। जांच कराने पर छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गौर ग्रेसियस निवासी निर्यातक कुछ दिन पहले बेंगलूरू से लौटे हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। इसके अलावा लोधीपुर निवासी महिला, बुद्धि विहार निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हो गई है।