फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को 22 दिन से भटक रहीं 76 साल की बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामगंगा विहार में रहने वालीं 76 साल की बुजुर्ग संयोगिता रानी पिछले 22 दिन से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को चौकी और थाने में भटक रहीं हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्हें बार-बार आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। पुलिस न तो सामान बरामद कर पा रही है और न ही रिपोर्ट दर्ज कर रही है। अब उन्होंने मेल के जरिए एसएसपी से शिकायत की है।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में कल्पना चावला पार्क के पास अकेली रहने वालीं संयोगिता रानी ने एसएसपी को भेजे गए मेल में बताया कि उनके घर के पास ही बेटी रूबी अरोरा का घर है। बीस फरवरी की रात वह अपने मकान में ताला लगाने के बाद बेटी के घर सोने चली गई थीं। उन्होंने मकान की चाबी तकिये के नीचे रख ली थी। इसके बाद वह सो गई थीं। सुबह जागी और अपने मकान में गईं तो देखा कि अलमारी से सोने चांदी के जेवर और करीब 80 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। इस वारदात को चाबी से ताला खोलकर अंजाम दिया गया था जबकि चाबी संयोगिता के पास थी। संयोगिता ने इस मामले की जानकारी नोएडा में रहने वाले अपने बेटे दीपक राय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक राय मुरादाबाद आ गए और मां को साथ लेकर लेकर रामगंगा विहार पुलिस चौकी और सिविल लाइंस थाने गए। उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई को दीपक भी वापस नोएडा चले गए। संयोगिता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार शिकायत की है लेकिन घटना का खुलासा करना तो दूर पुलिस अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर पाई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि अब तक रिपोर्ट क्यों दर्ज नहीं की गई है, इसकी जांच की जाएगी। किस स्तर पर लापरवाही की गई है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें