मुरादाबाद।
मंडल के उमरताली में सिगनल और प्वाइंट फेल होने से रेल संचालन ठप हो गया। इस दौरान आठ ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे उमर ताली में सिगनल सिस्टम और प्वाइंट में खराबी आ गई। जिसकी वजह से ट्रेनें जहां तहां रुक गई। जिसकी वजह से बालामऊ लखनऊ पैसेंजर चालीस मिनट, हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस 35 मिनट, देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस 30 मिनट, गरीब नवाज एक्सप्रेस 10 मिनट, अमृतसर से जय नगर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस 25 मिनट और जम्मूतवी वाराणसी एक्सप्रेस बीस मिनट और चंडीगढ़ लखनऊ मेल बीस मिनट बीच में ही रखीं। सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।