ठाकुरद्वारा। नीचे लटके हाईटेंशन विद्युत लाइन के तारो की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली चालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे ठाकुरद्वारा से गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया गया। रामपुर के गांव ढोलपर गोतावली निवासी मुकेश कुमार 22 पुत्र नरेश कुमार मुरादाबाद रोड पर गांव मुंशीगंज में स्थित सीमेंट टाईल्स फैक्ट्री में ट्रैक्टर ट्राली चलाने का कार्य करता है। गुरूवार को वह फैक्ट्री में ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। पास में स्थित बगिया में नीचे लटके हाईटेशन विद्युत लाइन के तार ट्रैक्टर ट्राली के उछलने पर उससे टच हो गए। जिससे हाईटेंशन करंट ट्रैक्टर ट्राली में दौड़ने लगा। उसकी चपेट में आकर मुकेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में ट्रैक्टर ट्राली चालक मुकेश कुमार को पहलें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया।