फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एमडीए की सीमा में 71 नए गांव शामिल, 146 वर्ग किमी दायरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब एक साल पहले मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में 71 गांवों को शामिल करने के साथ विकास प्राधिकरण के बढ़ाए गए दायरे को मंगलवार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इसी के साथ 251 गांवों के साथ एमडीए का दायरा बढ़ कर अब 536 वर्ग किमी हो गया है। इस बढ़े दायरे में भी अब नई टाउनशिप और औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसी के साथ इन क्षेत्रों में किसानों की जमीन की कीमतें भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

एमडीए का गठन जून 1982 में किया गया था। नगर पालिका सीमा में आने वाले और विनियमित क्षेत्र के 62 गांवों के अलावा आसपास के 118 गांवों को शामिल करते हुए 180 गांवों के साथ मुरादाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र घोषित किया गया था।
एमडीए की सीमा विस्तार में शामिल नए 71 गांवों में सर्वाधिक 34 गांव मुरादाबाद सदर तहसील क्षेत्र के हैं। वहीं जिले की कांठ तहसील क्षेत्र के 18 गांव भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा अमरोहा जिले के 16 और संभल के तीन गांवों में भी सीमा विस्तार में शामिल किया गया है। एक साल पहले सीमा विस्तार के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी पहले ही मिल चुकी थी। अब कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

390 वर्ग किमी था एमडीए का दायरा

एमडीए का दायरा पहले मुरादाबाद जिले में 390 वर्ग किलोमीटर तक ही सीमित था। सीमा विस्तार के बाद इसके दायरे में अब 146 वर्ग किलोमीटर का और इजाफा हो गया है। इसके साथ ही एमडीए का दायरा अब बढ़ कर 536 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

एमडीए सीमा में शामिल कांठ तहसील के 18 गांव

- सदरपुर मतलबपुर, भीकनपुर असदलपुर, कथायन, कूडाखाना, अथाई उर्फ अथायन, कूरी रवाना, खलीलपुर अमरू, पचौकरा खानपुर, नजरपुर, कुचावली, शुक्ला, शुक्ला उर्फ शुम्ला, किशनपुर, कूड़ामीरपुर, जलालपुर मुंडा नगला, शाहपुर मुबारकपुर, लदावली, मधपुरी, चक जोगवाली, चक सिकरिया उर्फ खैड़िया, मौढ़ा।
एडीएम सीमा में शामिल मुरादाबाद तहसील 34 गांव
- बारीपुर, गिंदौड़ा, धनुपुरा, ककरघटा, चक गिंदौड़, पलूपुरा घोसी, लोधीपुर राजपुर, नगला बनबीर, सकटू नगला, खरगापुर जगतपुर, मदनापुर, नरखेड़, गोविंदपुर खुर्द, बीरपुरथान, दलपतपुर, हरसैनपुर, नियामतपुर इकटोरिया, सिरसा खेड़ा, चमरुवा, दौलारा, हला नगला, खानपुर लक्खी, भदासना, ताहनायक, सिहोराबाजे, मूंढापांडे चक फरचंद अली, मूंढापांडे, दोलारी, सैजना, मनकारा, मूंढापांडे चक दफेसिंह, बरबारा खास मुस्तहकम, गनेशघाट मुस्तहकम और सेहरिया।

एमडीए सीमा में शामिल संभल तीन गांव

- संभल तहसील के गांव पैतियामाफी, मालपुर उर्फ मल्हपुर और इटाला माफी गांव को एमडीए की सीमा में शामिल किया गया है।

एमडीए सीमा शामिल अमरोहा के 16 गांव

- ढकिया नगर पंचायत, दीपपुर, चक पायती उर्फ गौसपुर, करनपुर, अमेढ़ा, चकदीपपुर, बुढ़नपुर सड़क, फतेहपुर मंजरा जिवाई, जिवाई, चौधरपुर, सलेमपुर नवादा, पायतीकलां, नौरंगी, पतेई खालसा, औरंगाबाद, सिरसा मोहन।

- एमडीए की ओर से सीमा विस्तार के करीब एक साल पहले शासन को भेजे प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंगलवार को मंजूरी मिल गई। इसमें मुरादाबाद जिले के 52 गांवों के अलावा संभल के तीन और अमरोहा के 16 गांव भी अब एमडीए की सीमा में होंगे। सीमा विस्तार वाले जो गांव जुड़े हैं वहां के लोगों को खासा लाभ होगा। नई टाउनशिप डेवलप होंगी। औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित होगा। - आंजनेय कुमार सिंह, कमिश्नर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें