मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में जुआ खेलते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1,10,780 रुपये बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि करनपुर पुलिस चौकी के दरोगा ईश्वर चंद्र दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना दी कि गोविंदपुर खुर्द के पास एक स्कूल के पीछे जंगल में मुरादाबाद और रामपुर से आए लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सात जुआरियों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम मुशर्रत निवासी छोटी मंडी थाना कटघर, यासीन निवासी भैंसिया थाना कटघर, जूहर निवासी तोहफखाना सहारा हॉस्पिटल कोतवाली रामपुर, फईम निवासी मिलक बूजपुर आशा थाना मूंढापांडे, इमरान निवासी मदनापुर होलपुर, मोहम्मद उमर निवासी जगतपुर खरगपुर, रंजीत निवासी गोविंदपुर खुर्द को गिरफ्तार कर तलाशी में उनकी जेबों से 1,10,780 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनका चालान कर दिया है।