मुरादाबाद। मूंढापांडे सीएचसी में शनिवार को स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, प्रमुख डॉ. नवदीप यादव और सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष ने शासन की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इन योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए। प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में 633 मरीजों का उपचार कर दवाई बांटी गई। प्रमुख डॉ. नवदीप कुमार यादव ने स्वास्थ्य मेले को सराहा। मेले में बाल विकास योजना, बेसिक शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं रसद आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान रंजीत कुमार, शिवकुमार राघव, डॉ. नरेंद्र कुमार, एबीएसए सहदेव गंगवार, प्रमोद कुमार, सीडीपीओ शकुंतला, भूपेंद्र सिंह, हरनंदन सिंह आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)