मुरादाबाद।
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे। वह मुरादाबाद - अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नेशनल हाईवे 24 के हापुड़ वाईपास - मुरादाबाद सेक्शन के 6 लेनिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस दौरे में उनके साथ रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ दिल्ली से हेलीकाप्टर के जरिए सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद बुद्धि विहार फेस टू में आयोजित कार्यक्रम में नेशनल हाईवे का उद्घाटन और सिक्स लेनिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर बुद्धि विहार फेस टू में आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।