ठाकुरद्वारा। डीजल व पेट्रोल के दामों में हो रही भारी मूल्य वृद्धि के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूर सभा ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार 29 देशों को 37 रुपये प्रति लीटर पर डीजल निर्यात करती है। जबकि देश में डीजल और पेट्रोल दो से ढाई गुना अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है। देश में भाजपा और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की सरकारों भी पेट्रोल डीजल पर भारी टेक्स वसूल कर जनता का शोषण कर रही है। निर्णय लिया गया कि मूल्य वृद्धि के विरोध में 10 सितंबर को एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। शनिवार को हुए प्रदर्शन में प्रीतम सिंह, कैलाश सिंह, नरेश सिंह, वीर सिंह, हरस्वरूप सिंह, सतीश कुुमार, मोनू, नत्थू सिंह आदि शामिल थे।