ठाकुरद्वारा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ठाकुरद्वारा ब्लाक में इस वर्ष 79 आवास बनाए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए ठाकुरद्वारा ब्लाक में आवासों का लक्ष्य 79 रखा गया है। इसमें 65 आवास सामान्य वर्ग के लिए, चार आवास अनुसूचित जाति और 10 आवास अल्पसंख्यक वर्ग के लिए बनाए जाएगे। आवास के लाभार्थियों का चयन बीपीएल सूची 2011 के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठाकुरद्वारा ब्लाक क्षेत्र में 70 ग्राम पंचायत है।