बिलारी। बारिश न होने से उमस भरी भीषण गर्मी पड़ने के बीच बृहस्पतिवार की शाम नगर में बंच केबिल बदलने के नाम पर चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिलारी नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के निर्धारित श्ेाडयूल में अक्सर अघोषित कटौती होती रहती है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से रात आठ बजे तक नगर के टाउन वन आर टाउन टू फीडर से जुड़े समस्त मोहल्लों अंसारियान, बाजार, हर्षनगर, बस स्टैंड, ओमविहार, गांधीपार्क, स्टेशन रोड आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी मेें लगातार चार घंटे तक बिजली न मिलने से नागरिकों को असुविधा हुई। नगरीय बिजलीघर पर जानकारी करने पर एसएसओ ने बताया कि सर्राफा बाजार क्षेत्र में बंच केबिल पुराना होने की वजह से टूट गया था। शाम के समय नया बंच केबिल डालने में चार घंटे लग गए। ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ी।