मुरादाबाद। अंबाला मंडल के सराय बंजारा स्टेशन पर 13 व 14 अप्रैल को इंटरलॉकिंग होगी। यह कार्य ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के लिए होगा। इसके चलते शहीद एक्सप्रेस समेत मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (14617) बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 13 अप्रैल को अंबाला कैंट-राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलेगी। जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली (14673) शहीद एक्सप्रेस 13 अप्रैल को अंबाला कैंट-राजपुरा-धुरी-लुधियाना होकर चलेगी। (12408) अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 14 अप्रैल को लुधियाना-चंडीगढ़-अंबाला कैंट होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 12325 कोलकाता-नंगलडैम एक्सप्रेस 13 अप्रैल को अंबाला कैंट-चंडीगढ़-लुधियाना होकर चलेगी। अमृतसर से टाटानगर के बीच चलने वाली (18104) जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 14 अप्रैल को लुधियाना-चंड़ीगढ़-अंबाला होकर चलेगी। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली (04652) क्लोन एक्सप्रेस 14 अप्रैल को लुधियाना-चंड़ीगढ़-अंबाला होकर चलेगी।