फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मंडल में बेटियों के लिए 572 खाते खोले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बृहस्पतिवार को बेटियों के लिए अभिभावकों ने 572 खाते डाकखानों के माध्यम से खुलवाए। अभियान के तहत शुक्रवार को भी बेटियों के खिलाफ खाते खोले जाएंगे। प्रवर डाक अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे मंडल में दस फरवरी तक चलाया जाएगा। मंडल मुख्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रिया अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई व्यक्ति अपनी दस वर्ष से कम उम्र की बेटी के लिए नजदीकी डाकघर में खाता खुलवा सकता है। खाता खोलने के लिए न्यूनतम 250 और अधिकतम एक वित्त वर्ष में डेढ़ लाख प्रतिमाह निवेश के रूप में जमा किया जा सकता है। 15 साल तक पैसे जमा करने के बाद यदि बेटी को हाईस्कूल या इंटर में फीस की जरूरत पड़ती है तो 50 फीसदी धन निकाला जा सकता है। शादी के अवसर पर पूरा पैसा डाक विभाग से मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें