फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई की गूंज के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे 53 जोड़े

विज्ञापन
चक्कर की मिलक स्थित ब्लांक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में दुल्हा दुल्हन को
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर दुल्हन की तरह सजा था। मुख्य द्वार पर शहनाइयां गूंज रहीं थीं। अंदर पंडाल में एक तरफ दूल्हा-दुल्हन के फेरे हो रहे थे तो दूसरी और निकाह पढ़ाया जा रहा था। 53 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के लिए 59 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। इसी के अनुसार मंडप में वेदियां बनाई गई थीं, लेकिन एन मौके पर छह जोड़े विवाह के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद 59 जोड़ों का यहां सामूहिक विवाह कराया गया। इनमें 39 कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे कराकर विवाह सम्पंन कराया। 14 कन्याओं का मौलवी ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया गया। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जिले के प्रभारी सांसद सैय्यद जफर इस्लाम, शहर विधायक रितेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, सीडीओ आनंद वर्धन, उपनिदेशक समाज कल्याण एसके राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, बीडीओ सूर्य प्रकाश ने वर और वधू को दाम्पत्य जीवन शुरू करने का आशीर्वाद दिया और विवाह प्रमाण पत्र दिए। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से प्रदेश के हर वर्ग के लाखों निर्धन परिवारों को लाभ पहुंचा है। सांसद सैय्यद जफर इस्लाम और विधायक रितेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें