फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत और एफआईआर के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एचएमयू हाशमी कॉलेज ऑफ लॉ की ओर से दाउद सराय में कैंप लगाया गया। गांववालों को कानून के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही एफआईआर की बारीकियों से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ. राना परवीन ने कहा कि विधिक जागरूकता कैंप के जरिए कानून के बारे में बताया जा रहा है। ताकि उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि भ्रूण की जांच गैरकानूनी है। प्रवक्ता मोहम्मद हारून ने बताया कि किसी भी तरह से परेशान किशोरी, युवती और महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती है। विकास भवन स्थित प्रोबेशन दफ्तर में संपर्क करें। प्रवक्ता शहनाज अख्तर ने ब ताया कि बच्चे की पहचान उजागर करना दंडनीय है। मोमराज प्रजापति ने आईजीआरएस के बारे में बताया कि घर बैठे ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। इस दौरान शिवांशी तिवारी, इन्शा निगार, जौफिशा शमशाद, अशरफ आदि ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें