ठाकुरद्वारा। काशीपुर मार्ग पर टैंकर ने गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन के ठेले में टक्कर मार दा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। थाना भगतपुर के गांव कल्यानपुर निवासी राजकुमार शुक्रवार को काशीपुर रोड पर ठेले में गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। तभी लापरवाही से टैंकर के चालक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से ठेला टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।