मुरादाबाद।
ट्रेनों की लेट लतीफ होने से यात्रियों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को जन सेवा एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। अमृतसर से सहरसा चलने वाली जन सेवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस पांच घंटे और लखनऊ से मेरठ चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। जन साधारण एक्सप्रेस छह घंटे 22 मिनट, धनबाद से फिरोजपुर चलने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से जलपाईगुड़ी चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन पांच घंटे और अमृतसर से गोरखपुर चलने वाली सुपर फास्ट दो घंटे 13 मिनट देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।