बिलारी। ब्लॉक की विशाल आबादी वाली ग्राम पंचायत रूस्तमनगर सहसपुर के मोहल्ला जगतपुरी नई बस्ती के एक रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। सहसपुर में हाईवे के पूरब की आबादी के बीच वाले रास्ते में दोनों ओर से घर बने हुए हैं। इस रास्ते पर बीते तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से पानी जमा है। पूर्व में भी मोहल्ले के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता रहा है। वर्तमान में कई दिन से जलभराव से मोहल्ले के लोग गंदे पानी में होकर निकल रहे हैं। ग्रामीणों को चिंता है कि लगातार जलभराव से कहीं संक्रामक रोग न फैल जाएं। मोहल्ले के इरफान, रईस, अहमद अली आदि ने बताया कि वह सोमवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ से मिलकर रास्ते में जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग करेंगे।