कुंदरकी। विदेश मेें नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख की हड़पने करने को मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम कलालखेड़ा उर्फ शहजादखेड़ा निवासी फहीम ने दर्ज कराई है रिपोर्ट में कहा है कि दो साल पहले उसको विदेश में नौकरी के दिलाने के नाम पर उससे हाजी साजिद निवासी ग्राम कलालखेड़ा उर्फ शहजादखेड़ा थाना मैनाठेर और हाजी नाजिम और इमरान निवासी ग्राम राया बुजुर्ग थाना असमौली जिला संभल ने घोखाधड़ी कर दो लाख की नकदी ले दी जब विदेश को नौकरी पर भेजने के बावत टालमटोल की तब जाकर धोखाधड़ी का आभास हुआ।