ठाकुरद्वारा। मोबाइल चोरी के विवाद में मारपीट हो गई। ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी विकास कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मोहल्ले के दो युवक उसकी कार को कुछ देर के लिए मांग कर ले गए। उसकी कार में उसका करीब 20 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। उसने कार वापस देने पर मोबाइल न होने पर उसके बारे में जानकारी की। तो दोनों आरोपी भड़क गए। उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने दोनों पर धोखाधड़ी से मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।