फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब की दुकान के सेल्समैन से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में शराब की दुकान पर सेल्समैन ने कुछ लोगों पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर डबल फाटक निवासी देवेश कुमार सिंह ने दर्ज कराए केस में बताया कि गागन तिराहा स्थित शराब की दुकान पर उसका भाई धीरज सिंह सेल्समैन है। वह रात में दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान सनी दिवाकर, विक्की दिवाकर, सुभाष यादव और नकुल यादव पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने जबरन शराब की बोतल मांगी। विरोध करने पर आरोपी पांच लाख की रंगदारी मांगने लगे। शोर सुनकर राहगीर मौके पर जुटने लगे तो आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें