फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉक्टरों के खाली 48 पदों पर होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर एमबीबीएस डॉक्टरों के खाली 48 पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को साक्षात्कार आयोजित किया। सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित साक्षात्कार में पहुंचे डॉक्टरों से विशेषज्ञों की टीम ने सवाल जवाब किए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि इस बार अधिकांश पद भर जाएंगे। पहले एक एमबीबीएस डॉक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर नियुक्ति के लिए 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। अन्य विभागीय कार्यों के चलते डॉक्टर ज्यादा समय सेवाएं नहीं दे रहे थे। ऐसे में एमबीबीएस डॉक्टरों का वेतन भी बढ़ा दिया गया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इंटरव्यू का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति दे दी जाएगी। पहले की अपेक्षा वेतनमान भी बढ़ा दिया गया है। हमारा प्रयास है जल्द से जल्द सभी स्वास्थ्य केंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर डॉक्टरों की नियुक्ति हो और लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें