फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नो मैपिंग की सुनवाई के लिए 48 और एईआरओ बढ़ाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में नो मैपिंग के मामलों की शीघ्र सुनवाई करने के लिए 48 और एईआरओ बढ़ाए जाएंगे। अभी जिले में 67 एआईआरओ तैनात हैं। जिले में एसआईआर अभियान के दौरान नो मैपिंग में 1.96 लाख मतदाता प्रकाश में आए थे। इन मतदाताओं की सुनवाई के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 67 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एईआरओ) को तैनात किए था। नियम यह निर्धारित किया था कि प्रत्येक एईआरओ एक दिन में 150 नोटिस जारी करेगा। साथ ही सुनवाई करेगा। वर्तमान समय में 1.35 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान सुनवाई में अधिकारियों की संख्या कम पड़ गई है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए 48 और एईआरओ तैनात किए जाएंगे ताकि समय से निर्वाचन का कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें