कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद मंडल में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 29 मरीजों की मौत हो गई। 1341 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुरादाबाद जिले में 13, अमरोहा-संभल में 5-5, रामपुर-बिजनौर में 3-3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मुरादाबाद में 476, अमरोहा में 503, संभल में 231 और रामपुर में 131 संक्रमित मिले हैं।