फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रंगों में अटकी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी में पाबंद रखना चाहता है। कोशिश अच्छी थी कि लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में फिलहाल फंस गई है। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए जैकेट मंगवाई गईं थीं। नारंगी रंग की इन जैकेट को देखते ही कर्मचारी नेताओं ने ‘भगवा’ होने बात कहते हुए आचार संहिता का हवाला दिया। वर्दी का भगवा रंग पर कर्मचारी नेताओं की आपत्ति के बाद वितरण का काम रोक दिया गया। इसके बाद अधिकारियों में अन्य रंगों पर विचार शुरू हुआ। लाल और हरा रंगों में वर्दी नहीं दी जा सकती थी। क्योंकि यह भी सूबे की एक पार्टी के झंडे में आता है। वहीं सफेद और लाल रंग का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता था। पीला रंग भी गठबंधन की एक पार्टी के झंडे में आता है। लिहाजा फिलहाल वर्दी के आर्डर को ही रोक दिया गया है। अब 23 मई के बाद आचार संहिता हटने के बाद ही सफाई कर्मचारियों को नई वर्दी दी जाएगी। एक कर्मचारी नेता के मुताबिक जैकेट का नारंगी रंग भगवा होने की वजह से आपत्ति दर्ज कराई थी। अब आचार संहिता हटने के बाद वर्दी दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें