फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन विद्युत करंट से झुलस कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। हाईटेंशन विद्युत करंट से युवक की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली के गांव खाईखेड़ा निवासी दीपक कुमार 22 पुत्र शीशपाल सिंह यादव गुरूवार को सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्त के घर पर लगे सबमर्सिबल के पाइप को निकाल रहा था। इस दौरान घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन सें पाइप टच हो गया। जिससे युवक को हाई वोल्टेज करंट का तेज झटका लगा। वह करंट से बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे पहले ठाकुरद्वारा के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर आए। जहां से उसे गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। बाद में भारी गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें