ठाकुरद्वारा। आवारा कुत्तों और बंदर के हमलों में पांच लोग घायल हो गए। आवारा कुत्तों ने हमला कर गांव सुल्तानपुर मुंडा निवासी पांच वर्षीय अरहान, शरीफनगर निवासी रनवीर सिंह, कुआखेड़ा खालसा निवासी को घायल कर दिया। जबकि बंदर के हमले में ठाकुरद्वारा के मोहल्ला पीपलटोला निवासी गुड़िया और बिल्ली ने वार्ड आठ निवासी अहमद रफीतुल्ला को हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार कराया गया।