बिलारी। नगर में स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कालेज परिसर में रविवार की दोपहर नगर के व्यापारियों और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करने वालों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पालिकाध्यक्ष ज्योति सिंह के पति चौधरी ऋषिपाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, सांसद प्रतिनिधि मुकुल पांडेय, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव लवली, राकेश कुमार जैन एडवोकेट, हरीश कुमार सोलंकी, शरद चंद्र अग्रवाल, चौधरी रामवीर सिंह, धीरजसहाय गुप्ता आदि ने पौधरोपण किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष पति ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौध रोपण करने को हम सभी को आगे आकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चों को भी पौधरोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कालेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य के मुताबिक पौधरोपण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।