मुरादाबाद। पाकबड़ा दिल्ली रोड पर लोधीपुर में टैंपो ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। असमोली थानाक्षेत्र के खेमपुर निवासी गुड्डू (24) सोमवार को अमरोहा जा रहा था। गुड्डू के साथ उसकी मां भी बाइक पर बैठी थी। लोधीपुर के पास इनकी बाइक को टैंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मां बेटे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। जबकि मां रामेश्वरी देवी घायल हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।