फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

440 अभ्यर्थियों ने दी नेहरू युवा केंद्र प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जीजी हिंदू इंटर कालेज में रविवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन के एनवाईसी कंप्यूटर एजूकेशन में विभिन्न कोर्सों के लिए 440 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। मुरादाबाद नगर, बिलारी, चन्दौसी, रामपुर, अमरोहा, कांठ, ठाकुरद्वारा, टांडा आदि स्थानों के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। रोजगार पूरक व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं युवा प्रतिभा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर नेटवर्किंग, फैशन डिजायनिंग, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, आईजीडी बॉम्बे आर्ट, सीसीसी और ओ लेवल, योग आदि संकाय में 630 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। परीक्षा में 190 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 440 परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा सुबह नौ से 11 और 11 से एक बजे तक दो पालियों में कराई गई। केंद्र प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा तर्कशक्ति व सामान्य ज्ञान पर आधारित थी। कुल सौ प्रश्नों में सही उत्तर पर दो अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर चौथाई अंक काट लिया जाएगा। उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। इसमें 45 से 60 अंक लाने वाले अभ्यर्थी को 20 फीसदी, 61 से 80 को 40 फीसदी और 81 से सौ फीसदी अंक लाने पर 60 फीसदी छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को जारी होगा। अभ्यर्थी अधिकृत शाखाओं के अलावा www.nycindia.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें