फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले में 38 माफिया, लिस्ट में बर्खास्त सिपाही और लेडी डॉन भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद(जितेंद्र कुमार)। प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद हर जनपद में माफिया की लिस्ट तैयार की गई है। मुरादाबाद में ऐसे 38 माफिया चिह्नित किए गए हैं। जिन्होंने गैंग बनाकर अपराध किया। जिसमें आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक और बर्खास्त सिपाही महेंद्र पाल के अलावा सट्टा क्वीन के नाम से मशहूर हसीना का नाम भी शामिल है। पुलिस द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में शिक्षा माफिया धर्मानंद भटनागर और सूदखोर माफिया अनुकूल चौधरी का नाम भी है।
विज्ञापन


लिस्ट में आठ सट्टा माफिया, छह भूमाफिया, एक शिक्षा माफिया, पांच आपराधिक माफिया और बारह गोतस्कर माफिया हैं। पुलिस इनकी संपत्ति का ब्योरा खंगाल चुकी है। कुछ माफिया जमानत पर जेल पर बाहर आ चुके हैं जबकि 22 माफिया अब भी जेल में बंद हैं। हालांकि प्रदेश स्तर पर जारी की गई माफिया की सूची में मुरादाबाद के किसी भी माफिया का नाम शामिल नहीं हैं फिर भी पुलिस इनकी निगरानी कर रही हैं। जमानत पर छूटे माफिया की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जेल में बंद माफिया से मुलाकात करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।

सट्टा माफिया

- कुंदन निवासी जीवन की सराय, कोतवाली

- अजीम निवासी मनिहारो वाली गली नई बस्ती, कोतवाली

- कलीम निवासी फैजगंज, थाना मुगलपुरा

- महफूज हुसैन निवासी वारसी नगर गली नंबर तीन, थाना मुगलपुरा

- नवाब निवासी गुलाबबाड़ी, थाना कटघर
- साबिर कालिया निवासी करबला,थाना कटघर


- हसीना निवासी मीना बाजार जयंतीपुर, थाना मझोला

- अकबर निवासी पंचायती मंदिर बगिया थाना नागफनी

भू माफिया

- यूसुफ मलिक निवासी हरथला थान सिविल लाइंस

-दिलशाद निवासी सलेम सराय थाना डिलारी
- रजनीश त्यागी निवासी सुरजन नगर थाना ठाकुरद्वारा



- मोहम्मद शमीम निवासी काजीपुरा थाना सिविल लाइंस



- इरशाद सलेम सराय, थाना डिलारी डिलारी


- महेंद्रपाल सिंह निवासी हिमगिरी कॉलोनी थाना सिविल लाइंस

गो तस्कर माफिया

- जाने आलम निवासी ताहरपुर थाना मैनाठेर
- कलुआ उर्फ आरिफ उर्फ गुठ्ठी निवासी फत्तेहपुर खास थाना मैनाठेर


- सूखा निवासी ताहरपुर थाना मैनाठेर
- नाजिम निवासी ढकिया पीरू थाना डिलारी


- शब्बीर निवासी काजीपुरा थाना डिलारी
- कमर निवासी थांवला थाना बिलारी



- जाकिर निवासी इब्राहीमपुर थाना बिलारी



- मुस्लिम निवासी थांवला थाना बिलारी



- फईम निवासी सराय खजूर थाना छजलैट


- नबिया निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर

- नाजिम निवासी सराय खूजर छजलैट
- वसीम निवासी चक फाजलपुर थाना कुंदरकी


आपराधिक माफिया

- फईम एटीएम निवासी विद्या शाह थाना कांठ -

- बबलू सैनी निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस

- मुल्ला आसिम निवासी नवाबपुरा थाना नागफनी

- राजेंद्र गुर्जर निवासी लाडलाबाद थाना कांठ
- अतीक निवासी पिल्ला खेड़ी रोड श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ



- शिक्षा माफिया



-धर्मानंद भटनागर निवासी पीपल साना थाना भोजपुर



सूद खोर माफिया



अनुकूल चौधरी निवासी ग्वारऊ थाना बिलारी



बबलू लड़ चुका है विधानसभा का चुनाव



आपराधिक माफिया घोषित किया गया बबलू सैनी मुरादाबाद देहात सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने बबलू सैनी को प्रत्याशी बनाया था। हालांकि इस चुनाव में उसकी हार हुई थी। बबलू सैनी ने गैंग बनाकर सुपारी के लिए आढ़ती का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपी बबलू सैनी समेत उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी जमानत पर छूट गया था।
विज्ञापन




शेर सिंह और उसकी पत्नी ने किया था संघर्ष, तब भू माफिया घोषित किया था सिपाही



मझोला के धीमरी निवासी शेर सिंह की आठ जनवरी 2021 में अपने ही घर मौत हो गई थी। उस वक्त वह सिपाही के खिलाफ घर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका आरोप था कि सिपाही महेंद्र पाल सिंह ने उसकी जमीन अपनी पत्नी के नाम करा ली है। सिपाही के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था लेकिन पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार नहीं किया था। नवंबर 2021 में शेर सिंह की पत्नी लीलावती कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गई थीं। इसके बाद ही पुलिस ने सिपाही को भू माफिया घोषित किया था।



सिपाहियों को कमरे में बंद कर भाग गया था फहीम एटीएम



हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम छह मई 2022 को दो सिपाहियों को कमरे में बंद कर पाकबड़ा से भाग गया था। पुलिस उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद कोर्ट में पेश करने लाई थी लेकिन पुलिस कर्मियों को लालच देकर पाकबड़ा ले गया था और वहां से फरार हो गया। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। 41 दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया था। फहीम ने अपने फहीम एटीएम बनने की कहानी पुलिस को बताई थी। उसने बताया था कि वह कहीं भी वारदात को अंजाम देकर रुपये जुटा लेता था। इसलिए उसके साथी उसे एटीएम कहते थे।



लेडी डॉन हसीना को हो चुकी है दस साल की सजा



मझोला के मीना बाजार जयंतीपुर निवासी लेडी डॉन हसीना को नशीले पदार्थ की तस्करी करने के मामले में दस साल की कैद हो चुकी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हसीना की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। नशीले पदार्थ की तस्करी के अलावा हसीना सट्टा धंधा भी करती थी।







जनपद में 38 माफिया घोषित हैं। जिसमें भू माफिया, सट्टा माफिया, आपराधिक माफिया हैं। सभी माफिया की निगरानी की जा रही है। कुछ और अपराधी चिह्नित किए गए हैं। जिनका नाम माफिया की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन




हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें