फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 दाखिले पांच आईटआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शनिवार को पहले दिन 34 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। प्रवेश प्रभारी का कहना है कि पहली सूची के अंतर्गत दाखिला लेने की आखिरी तारीख 23 अगस्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षिक सत्र के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। शुक्रवार को जन्माष्टमी का अवकाश होने की वजह से शनिवार से विद्यार्थी दाखिला कराने के लिए पहुंचे हैं। पहले दिन राजकीय आईटीआई मुरादाबाद में आठ, मूंढापांडे में नौ, कांठ में सात, ठाकुरद्वारा और बिलारी में तीन-तीन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश प्रभारी अवधेश सक्सेना का कहना है कि जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, वह अपने साथ ट्रेड का आवंटित पत्र, आवेदनपत्र का एक प्रिंट, शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्र उनके मूल कापियों सहित, जाति प्रमाणपत्र और स्थानीय निवास प्रमाणपत्र मूल कापियों सहित, आधार कार्ड की फोटो स्टेट, चार फोटो लेकर आना अनिवार्य है। विद्यार्थी ने जिस आरक्षण का लाभ लिया है, उसका प्रमाणपत्र साथ लेकर आना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें