मुरादाबाद।
रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए दीपावली स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। बारह स्पेशल गाड़ियां मुरादाबाद से लेकर गुजरेंगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल हो चुकी हैं। दूरदराज रहकर नौकरी व कारोबार करने वाले लोगों ने त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। किसी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 30 है तो किसी में 40 से पार पहुंच चुकी हैं। ऐसे में स्पेशल गाड़ियां का ही सहारा है। बठिंडा से वाराणसी, निजामुद्दीन से लखनऊ, कटरा से वाराणसी, चंडीगढ़ से गोरखपुर और लखनऊ से नंगल डैम के बीच स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी। ये गाड़ियां 15 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। इन गाड़ियां के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
दीपावली गाड़ियां
- बठिंडा वाराणसी ( सोमवार) 15 अक्तूबर से 17 नवंबर
- वाराणसी बठिंडा ( मंगलवार) 16 अक्तूबर से 20 नवंबर
- निजामुद्दीन लखनऊ ( सोमवार) 15 अक्तूबर से 12 नवंबर
- लखनऊ निजामुद्दीन (शुक्रवार) 19 अक्तूबर से 16 नवंबर
- आनंद विहार लखनऊ ( बुधवार) 17 अक्तूबर से 14 नवंबर
- लखनऊ आनंद विहार (बुधवार) 17 अक्तूबर से 14 नवंबर
- नंगलडैम लखनऊ ( मंगलवार) 16 अक्तूबर से 20 नवंबर
- लखनऊ नंगल डैम ( बुधवार) 17 अक्तूबर से 21 नवंबर
- कटरा वाराणसी ( सोमवार) 22 अक्तूबर से 19 नवंबर
- वाराणसी कटरा ( मंगलवार) 23 अक्तूबर से 20 नवंबर
- चंडीगढ़ गोरखपुर ( शुक्रवार) 19 अक्तूबर से 16 नवंबर
- गोरखपुर से चंडीगढ़ ( शनिवार) 20 अक्तूबर से 17 नंवबर