फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडुआ गांव में गणेश चतुर्थी पर निकली गणेश रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के खंडुआ गांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर बृहस्पतिवार की दोपहर ढोल नगाड़ों के साथ श्रीगणेश भगवान की रथयात्रा निकाली गई। सबसे पहले भक्तों ने संकट मोचन श्रीगणेश को रथ पर विराजमान किया उसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रथयात्रा प्रारंभ हुई। यह रथयात्रा गांव के सभी प्रमुख मार्गों पर होकर निकली। रथयात्रा में शामिल भक्त और युवा भगवा पताकाओं के साथ नृत्य करते चल रहे थे। रथयात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय नजर आने लगा। रथ यात्रा आयोजन में कमेटी अध्यक्ष रवि कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप, अनिल ठाकुर, कपिल भारद्वाज, अवनेश पुरी, संजीव चौधरी, महेश चौहान, रूम सिंह, संजय, राहुल, अमित, मोनू आदि का विशेष सहयोग रहा। रथ यात्रा समापन पर गांव के मंदिर पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में श्रीगणेश, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा मिलन, शिव पार्वती आदि से संबंधित कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। देर शाम कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र के विधायक डा. कमल सिंह का कमेटी पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें