फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा में भरत मिलाप और सीताहरण का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी गांव में डा. रामसरन सिंह तोमर के मकान के पास शुरू हुई श्रीरामकथा में कथा व्यास रामबाबू ने भरत मिलाप और सीताहरण का प्रसंग सुनाया। विशेष पूजन के बाद शुरू हुई श्रीरामकथा में कथाव्यास द्वारा संगीतमय विधि से भरत मिलाप और सीताहरण के प्रसंग को मार्मिक ढंग से सुनाया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों से आहवान किया है कि श्रीरामकथा में बड़ी संख्या में पहुंचे और कथा को सुनकर उसके भाव समझकर अपने जीवन में उतारें। कथा आयोजन में डा. रामसरन सिंह, सूरजपाल चंद्रवंशी, हरीश सिंह, सक्षम तोमर, डा. वीरेंद्र ठाकुर, अशरफी लाल सैनी, भोजपाल सिंह ठाकुर, अतर सिंह जाटव, राकेश यादव, सक्षम तोमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें