फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से सोलर प्लांट हुआ ठप, ब्लाक कार्यालय में रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मानसूनी बारिश होने की वजह से तीन दिन से सूरज के दर्शन तक नहीं हुए जिसकी वजह से धूप भी नहीं खिली है। बारिश से कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बारिश से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। एसएसओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी के निकट पेड़ गिरने से विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। वहीं पैंठ बाजार में रखे 400 केवीए के एक ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से आपूर्ति बाधित हुई है। उधर कुंदरकी के विकास ,खंड कार्यालय में लगा सोलर प्लांट भी ठप हो गया क्योंकि कई दिन से सूरज नहीं निकला जिसके चलते प्लांट भी काम नहीं कर सका। साथ ही बिजली भी गुल रहने के कारण विकास खंड कार्यालय में अंधेरा छाया नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें