फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर दो राजस्व लेखपालों का जवाबतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। विभागीय कार्य में लापरवाही सामने आने और राजस्व निरीक्षक की जांच रिपोर्ट आने के बाद तहसीलदार ने दो राजस्व लेखपालों का जवाब तलब किया है। तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक एक लेखपाल द्वारा नाबालिग को बालिग दर्ज करने के मामले में पर्याप्त कागजी साक्ष्य होने के बाद भी देरी करने पर लापरवाही माना गया। ऐसे ही दूसरे लेखपाल द्वारा धर्मपुर कलां गांव के किसान को हिस्सा प्रमाण पत्र देेने में देरी कर संबंधित किसान का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोपी मनाया गया। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि दोनों लेखपालों का जवाबतलब किया गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें