फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में वृद्ध मतदाताओं की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले 80 से 131 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं को चिंहित करने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए है। इस संबंध में एसडीएम राम जी लाल ने गुरूवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक लेकर उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर 15 जुलाई तक मतदाता सूची और रिपोर्ट तहसील कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने बताया कि बीएलओ को डबल मतदाताओं की पहचान करनी पड़ेगी। 13 हजार 346 त्रुटिपूर्ण मतदाताओं के भी नाम ठीक करने के निर्देश भी दिए। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान मतदाता बनने के दावे और आपत्तियां भी बीएलओ लेंगे। बैठक में तहसीलदार जमन सिंह, आरके सतवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें