फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना में 309 किसानों का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में कृषि विभाग की ओर से पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर ऊर्जा पंप पर अनुदान उपलब्ध कराए गए। जनपद में 460 सोलर पंपों का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें 328 सोलर पंपों के टोकन धनराशि सहित बैंक में जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान(पीएम कुसुुम) के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर सोलर पंप दिए जाने की योजना है। यह सोलर पंप सीमित गहराई जल स्तर वाले क्षेत्र में ही सफल होंगे। इसके लिए विभाग की ओर से लक्ष्य के दोगुना 920 बुकिंग कराई गई। अब तक 328 किसान सोलर पंप की बुकिंग कराकर टोकन की धनराशि निर्धारित बैंक में जमा कर चुके हैं। 132 किसान ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चुके हैं लेकिन टोकन राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई है। जबकि टोकन धनराशि जमा करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले 309 किसानों के जमीन में बोरिंग का सत्यापन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें