जिले में लगातार दूसरे दिन तीन सौ से अधिक पॉजिटिव मरीज मिले। मंगलवार जिले में 304 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें एसडीएम सदर, जिला पूर्ति अधिकारी, रेलवे के डीसीएम शामिल हैं। इसके अलावा एक ही परिवार के छह सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में इस लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1794 हो गई है।