फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 300 खिलाड़ी बुलाए, बिना चिकित्सा व्यवस्था के कराई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्डेयियम में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभाग ने चोट की स्थिति में खिलाड़ियों के प्राथमिक उपचार व चिकित्सकीय सहायता की व्यवस्था नहीं की। जिले के विभिन्न स्कूलों व एकेडमी से लगभग 300 खिलाड़ी बुलाए गए। बिना चिकित्सा इंतजामों के ही प्रतियोगिता करा दी गई। गनीमत रही कि किसी खिलाड़ी खेल के दौरान को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


लापरवाही का आलम यह है कि क्रीड़ाधिकारी की ओर एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए सीएमओ को पत्र भी नहीं लिखा गया। यह स्थिति तब है जबकि कुछ माह पहले माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़ा था। एंबुलेंस न होने के कारण वह आधे घंटे बेहोश पड़ा रहा। इसके बाद शिक्षक उसे अपनी कार से अस्पताल ले गए थे। वह प्रतियोगिता पारकर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुई थी। अब खेल विभाग ने इस लापरवाही को दोहराया है। क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर होने वाली प्रतियोगिता में एंबुलेंस के इंतजाम के लिए सीएमओ को पत्र लिखेंगे।


वॉलीबॉल में खिलाड़ियों की उम्र को लेकर हुआ विवाद
वॉलीबॉल मैच के दौरान एक टीम ने दूसरी टीम के खिलाड़ियों पर अधिक आयु के होने का आरोप लगाया। नियमानुसार प्रतियोगिता में 19 वर्ष से खम आयु के खिलाड़ी ही खेल सकते थे। टीम ने खेलने से ममना कर दिया तो कोच व निर्णायकों ने संज्ञान लिया। विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज मांगे गए। मौके पर खिलाड़ियों के पास मार्कशीट व आधार कार्ड नहीं था। कोच ने दोनों दस्तावेज मंगाए इसके बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें