फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

502 अनाधिकृत रेल यात्रियों से वसूला तीन लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जंक्शन पर अनाधिकृत रेल यात्रियों के विरुद्ध किलेबंदी नाम से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 502 लोगों को पकड़ा गया। इन सभी से कुल 3,05,020 रुपये जुर्माना वसूला गया। किलेबंदी टिकट चेकिंग टीम में 17 टीटीई स्टाफ ने सहभागिता की। ज्ञात हो कि वर्तमान में कई ट्रेनें रद्द होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। आरक्षित बोगियों में भी बिना टिकट या सामान्य टिकट वाले यात्री भरे रहते हैं। इससे आरक्षित यात्रियों खासकर महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को कोच में चढ़ने-उतरने और अपनी सीट पर बैठने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसके दृष्टिगत रेलवे ने यह टिकट चेकिंग अभियान शुरू किया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अनाधिकृत यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने से रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें