फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3.77 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रतौंधी जैसी बीमारी से बचाने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। तीन अगस्त से चलने वाले इस अभियान के जिले के 3.77 लाख बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस संबंध में एनएचएम की ओर से सीएमओ को गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि 377646 बच्चों को विटामिन ए की दवा दी जाएगी। इसमें नौ से 12 माह तक के 22527 बच्चे, एक साल से दो साल तक के 84889 और दो से पांच साल तक के 270230 बच्चे शामिल हैं। इस दवा से बच्चों का रतौंधी से बचाव होता है। अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्तनपान, बच्चों को पूरक आहार के लिए बढ़ावा देना, कुपोषण से बचाव करना और आयोडीन युक्त नमक के इस्तेमाल करने पर जोर देना भी है। आशा व आंगनबाड़ी वर्कर इस बात का विशेष ध्यान रखेंगी कि बच्चों को एक साथ अधिक संख्या में न बुलाया जाए। एक बार में दस बच्चों को ही दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें