फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रस्तावित किए गए 26 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से प्रस्तावित है। इसके लिए मुरादाबाद में 26 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों की छुटि्टयों पर भी 23 अगस्त से 31 अगस्त तक की रोक लगाई गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही पदों पर दोबारा लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को होना प्रस्तावित है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। एडीआईओएस सतानंद शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में करीब एक लाख 18 हजार 120 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रतिदिन प्रति पाली 11812 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा के कुशल संचालन एवं समन्वय के लिए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य की उपस्थिति रहनी अनिवार्य होती है। इस परीक्षा अवधि में संबंधित परीक्षा केंद्राें के केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्यों का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अध्यापक-अध्यापिका को परीक्षा के मध्य अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 और 18 फरवरी को हुई थी परीक्षा
यह परीक्षा इस वर्ष 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। मुरादाबाद में इसके लिए 54 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन 48476 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और दूसरे दिन 46664 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे। पेपर लीक का खुलासा होने के बाद यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें