मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल ने हरिद्वार कुंभ में शाही स्नान पर 25 ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। भीड़ निकासी के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन और रेलवे ने कुंभ यात्रियों के लिए ट्रेन संचालन की रणनीति तैयार की है। कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु ट्रेनों में आरक्षण के लिए भटक रहे हैैं। कई दौर की बातचीत के बाद रेलवे ने बीस अनारक्षित ट्रेनें चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। उत्तराखंड सरकार और रेलवे में शाही स्नान 12 व 14 अप्रैल पर जुटने वाली भीड़ की निकासी के लिए मंथन चला। सरकार ने चार दिनों में हरिद्वार तक कोई ट्रेन न लाने का आदेश जारी किया। मगर लंबे दौर की वार्ता के बाद शनिवार को सरकार व रेलवे में रजामंदी के बाद भीड़ की निकासी के लिए योजना बनाई गई। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 11 से 15 अप्रैल तक शाही स्नान पर ट्रेन संचालन की रणनीति पर सहमति बन गई है। ब्यूरो