फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज चौधरी हत्याकांड : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत छह आरोपी जा चुके हैं जेल

Fri, 01 Sep 2023 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस ने जांच के दौरान भाजपा नेता की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार कर लिया गया है।  हत्याकांड की साजिश रचने में ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटे के साथ केजीके कॉलेज का क्लर्क शामिल था। 
विज्ञापन
क्लर्क अमित चौधरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल रहे 25 हजार के इनामी केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित छात्रनेता दीपक चौहान की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी का सगा भाई है।

विज्ञापन


संभल जनपद के एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर गांव निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 16 अगस्त को पुलिस ने संभल जनपद के असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत चौधरी और उसके साथी रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया था कि हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत, पति प्रभाकर, जेल में दीपक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे संभल के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके गांव के पुष्पेंद्र उर्फ भूरा, रेलवे क्लर्क नीरज पाल ने रची थी। 
विज्ञापन


शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था। 22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुषेंद्र उर्फ भूरा का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अमित चौधरी को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मझोला क्षेत्र के जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित वर्तमान में मझोला के बुद्धि विहार में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल और एक कार बरामद की है। शुक्रवार शाम उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें